- कोरोना संक्रमित मिलने के बाद परिवार के ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक न्यायालय हापुड़ के एक बाबू श्री नारायन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। देवलोक कॉलोनी निवासी श्री नारायन के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हापुड़ न्यायालय को 9 जून व 10 जून को बंद रखा गया है। (ehapurnews.com)
यह इलाके हुए बफर ज़ोन घोषित:
देवलोक कॉलोनी पहले से ही बफर ज़ोन घोषित है। प्रशासन ने आज विद्या नगर से 500 मीटर कन्टेनमेन्ट जोन, 250 मीटर बफर जोन इस प्रकार कुल 750 मीटर की रेडियस के अन्तर्गत जिसमें कस्बा हापुड़ के मौ0 विद्यानगर, विद्या कॉलोनी, राजनगर, कृष्णानगर, त्यागी नगर, देवलोक कॉलोनी, ग्रीन वैली कॉलोनी, न्यू शिवपुरी, भगवानपुरी, इन्द्रलोक, पन्नापुरी, शक्तिनगर व कविनगर को सम्मिलित कर फिर से नियन्त्रण क्षेत्र/बफर जोन घोषित किया है। (ehapurnews.com)
विद्यानगर कॉलोनी में मिल चुके हैं दो कोरोना मरीज:
आपको बता दें कि स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित विद्यानगर कॉलोनी में कोरोना के दो मरीज पहले मिल चुके हैं जिसमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि मृतक की पत्नी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रही है।
सांस लेने की दिक्कत महसूस होने पर हुए थे भर्ती:
न्यायालय हापुड़ के एक बाबू श्री नारायन को कल सांस लेने की दिक्कत महसूस हुई थी जिसके बाद उन्हें सरस्वती मेडिकल में भर्ती कराया गया था।
90% लोन के साथ प्रोपर्टी खरीदना हुआ आसान. बुकिंग के साथ पाएं रिटर्न गिफ्ट. अभी संपर्क करें: 9911028188
























