
👁 44 views Views
गाड़ी में लाद कर ले गए भैंसा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली के गांव मोहम्मदपुर खुड़लिया से एक ग्रामीण के घर में बंधा भैंसा बदमाश रात को किसी वाहन में लाद कर ले उड़े।
ग्रामीण रिफाकत ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि जब वह सुबह के वक्त चारा डालने के लिए उठा तो भैंसा गायब था। खेत में भैंसे की घंटी, रस्सी मिली है तथा किसी गाड़ी के पहिए के निशान देखे गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























