👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने उस अहाता के मालिक को गिरफ्तार कर लिया जिसके अंतर्गत अवैध बूचड़खाना संचालित किया जा रहा था।
आरोपी अम्बेडकर नगर का श्याम लाल है। अवैध बूचड़खाने के विरोध में गांव पटना,मुरादपुर के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से अहाते को गिराया दिया था। यह अवैध बूचड़खाना श्याम लाल का बेटा ओमवीर ही संचालित करता था। ओमवीर की गिरफ्तारी से ही यह पर्दा उठेगा कि किसते संरक्षण में मवेशियों के वध करने तथा मीट सप्लाई का धंधा हो रहा था और प्रति माह किस-किस को कितनी धनराशि दी जाती थी।
Healthians Lab दे रहे हैं Routine Test पर 30% की छूट:




























