अवैध बूचड़खाना चलाने पर तेरह नामजद










हापुड़,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत काली नदी के निकट पकड़े गए अवैध बूचड़खाने के सिलसिले में 13 आरोपियों के विरुध्द नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है।

जिला पंचायत हापुड़ के राजस्व निरीक्षक संदीप शुक्ला ने होशियारपुर गढ़ी के कल्लू सिंह, गांव रसूलपुर के हरेंद्र व नरेश, गांव लालपुर के चेतराम व उसकी पत्नी माया, सुल्तानपुर के श्रीचंद, पटना मुरादपुर के ओमवीर, बछलौता के मुख्तियार व महेश, उपैड़ा के राजपाल व राम भोली, बागड़पुर की तारा तथा अलीपुर का नीटू को नामजद किया है। आरोपियों के विरुध्द धारा 269/270/273 तथा महामारी अधिनियम तथा गौवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आरोपियों पर गांव पटना की भूमि पर अवैध रुप से बूचड़खाना चलाने, मृत व अन्य पशुओं को काट कर वाहनों द्वारा बाजार में सप्लाई करने तथा अवशेषों को काली नदी में फैंक कर नदी को प्रदूषित करने का आरोप है।

बता दें कि इस अवैध बूचड़खाने को हजारों ग्रमीणों ने रविवार को घेर कर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने बूचड़खाने की दीवारों को ध्वस्त कर दिया।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!