बसपा सांसद ने गंगा मेले में श्रध्दालुओं के लिए खोले 24 घंटे द्वार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर-अमरोहा से बसपा सांसद कुंवर दानिश अली ने गढ़ गंगा मेले में आने वाले श्रध्दालुओं की सेवा के लिए 24 घंटे द्वार खोले हैं।उन्होंने ऐतिहासिक गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी धाम कार्तिक पूर्णिमा मेले में अपने कैंप कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया।उन्होंने
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक मेला है।इस गंगा मेले में देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने आते हैं। तिगरी धाम और गढ़मुक्तेश्वर का अपना एक अलग इतिहास रहा है। यहां पर्यटन एवं नौका विहार का असीम संभावना है इसे देखते हुए मैंने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जी किशन रेड्डी से भेंट कर यहां पर्यटन एवं नौका विहार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की और मांग पत्र दिया है।। आशा है जल्द ही ये सुविधाएं इन धामों पर उपलब्ध होंगी।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि आप अपना मन गंगा जी में स्नान कर साफ करें और देश में एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रार्थना करें ताकि देश में गंगा यमुना तहजीब कायम रहे।
उन्होंने गंगा घाटों का भी निरीक्षण किया एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया खासकर महिलाओं की सुविधाओं का जायजा लिया एवं जिला प्रशासन को यहां हो रही असुविधाओं से अवगत कराया और इसे जल्द से जल्द निराकरण करने के आदेश दिए ताकि यहां पर लाखों की संख्या आ रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े एवं उनकी सुरक्षा में कोई कमी ना रहे।
सांसद के ये सुविधा केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे।

हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!