हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में बहुजन समाज पार्टी ने एक मण्डल स्तरीय जनसभा का आयोजन हापुड़ के रामलाली मैदान में शनिवार को किया जिसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा तथा अमरोहा लोकसभा से सांसद कुंवर दानिश अली भी पहुंचे। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने भगवान पर्शुराम का चित्र और फरसा भेंटकर सतीश चंद्र मिश्रा का स्वागत किया। हापुड़ प्रत्याशी मनीष उर्फ मोनू ने पार्टी का निशान हाथी भेंट किया। इस दौरान कुंवर दानिश अली ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और किसान विरोधी सरकार बताया।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने घोषणा की कि हापुड़ सदर विधानसभा 59 सीट से बसपा के प्रत्याशी मनीष कुमार उर्फ़ मोनू होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बसपा के समर्थन में नारेबाजी की।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884




























