
सम्मान के साथ हुआ बीएसएफ के एसआई का अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार शर्मा बीएसएफ की 61वीं बटालियन में एसआई के पद पर तैनात थे जिनकी ड्यूटी राजौरी में नियंत्रण रेखा पंजपीर क्षेत्र में थी। रविवार को सैनिक सम्मान के साथ राजकुमार शर्मा का शव हापुड़ लाया गया जहां सेना के जवानों ने उन्हें बंदूक से सलामी देते हुए अंतिम संस्कार किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्र के लोगों की आंखें नम हो गई। आपको बता दें कि वह ड्यूटी के दौरान पेट्रोलिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद साथी उन्हें चिकित्सक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सेना के अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया जिसके बाद रविवार को हापुड़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























