हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मजीदपुरा में अपनी बहन को लेने उसकी ससुराल पहुंचे दो भाइयों को ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे की रोड से पीटा और लहुलुहान कर दिया। पीड़ित भाइयों की बहन ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आसमीन ने बताया कि उसका भाई जावेद और नावेद निवासी शेखपुरी थाना जानी मेरठ उसे लेने के लिए मजीदपुरा स्थित ससुराल आए थे लेकिन जावेद और नावेद पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया और एक राय होकर लोहे की रोड से जमकर पीटा जिससे दोनों के सिर में काफी ज्यादा चोट आई है। घायल भाइयों की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























