हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहनों ने अपने भाई पर निर्वस्त्र होकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव की युवती ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसका भाई शराब पीने का आदी है। 22 नवंबर की दोपहर करीब 12:00 उसका भाई शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपनी सगी बहनों को जमकर पीटा और निर्वस्त्र होकर बहनों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। छोटी बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पप्पू उर्फ अब्दुल कलाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500





























