हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक जीजा ने अपनी 15 वर्षीया साली के साथ कई बार दुष्कर्म किया, जब साली गर्भवती हो गई तो पोल न खोलने के लिए साली को डराने-धमकाने लगा। सास ने दामाद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस के अनुसार नई मंडी भीमनगर हापुड़ के एक युवक की ससुराल थाना हाफिजपुर के एक गांव में है। आरोपी युवक ने अपनी 15 वर्षीया साली को अपने मोह जाल में फंसा लिया और उसके साथ गत 6 माह में कई बार दुष्कर्म किया। साली के गर्भवती होने पर बहनोई ने साली को जान से मारने की धमकी दी। जब दामाद की हरकत को सासु मां को पता चला तो उसने दामाद को पुलिस रिपोर्ट में नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोपी फरार है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























