हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर ऑटो में सवार महिला से दो लाख 11 हजार रुपए से भरा नोटों का बैग लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी महिला का देवर निकला जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम जम दिया था। बताया जा रहा है कि बुलेट खरीदने के लिए आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या की रहने वाली नीतू सिंह ने गढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह शाहपुर जट में स्थित एक बैंक से अपने खाते से 2.11 लाख की नकदी निकाल कर लाई थी। इस नकदी को निकालने के लिए वह अपने देवर प्रेम के साथ गई थी। उसके बाद वह गजरौला जाने लगी लेकिन गढ़ के गांव पोपाई के पास पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर आए आरोपियों ने महिला से नोटों से भरा बैग छीन लिया जिसमें 2.11 लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी। आरोपी नोटों से भरा थैला लेकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी प्रेम के साथ दीपेश उर्फ दीपक और मनीष को गिरफ्तार कर लिया जिनकी निशान देही पर पुलिस ने 2.11 लाख की नकदी व बाइक भी बरामद कर ली।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483


























