
जीजा ने लोहे की राड से साले को पेला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ससुराल में बहन की परेशानी को सुनकर भाई, मां व पिता अन्य के साथ पहुंचे तो बहनोई ने साले पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया।
जनपद बुलंदशहर के गांव सिखैड़ा की सरोज की बेटी की शादी हापुड़ के गांव बदनौली के रुपेंद्र पुत्र ईश्वर सिंह के साथ हुई थी। ससुराल में बेटी की परेशानी जानकर सरोड, बेटा सोनू व पति मुनेश के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे, जहां रुपेंद्र ने अपने साले सोनू पर लोहे की राड से हमला कर चोटिल कर दिया। आरोप है कि बेटी के ससुरालियों ने उसके मायके के अन्य लोगों के साथ मारपीट की है। इस सिलसिले में सरोज ने दामाद रुपेंद्र, समधी ईश्वर व समधन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096

































