हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता के साथ उसके जेठ और मौसरे देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता पर अत्याचार करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि महिला को घर से निकाल दिया और जिंदा जलाकर मारने की धमकी भी दी। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ के मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 14 मई 2017 को उसका निकाह धूनों का चौक के शाहरुख के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि जेठ और मौसेरे देवर ने विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























