हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर स्थित फ्लाईओवर की सर्विस रोड की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त दीवार हादसों को आमंत्रण दे रही है जहां पर खानापूर्ति के लिए एक छोटा सा रिफ्लेक्टर लगाया गया है। इस क्षतिग्रस्त दीवार पर एनएचएआई ने रिफ्लेक्टर लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद भी हादसों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि सर्विस रोड की क्षतिग्रस्त दीवार से कई वाहन टकरा चुके हैं। इसकी वजह से अक्सर हादसे होते हैं। 10 जुलाई को तो एक डग्गामार बस भी दीवार पर चढ़कर पलट गई थी। ठंड के दिनों में सड़के कोहरे की सफेद चादर ओढ़ लेती है। वहीं गंगा स्नान को लेकर भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। ऐसे में क्षतिग्रस्त दीवार हादसों को न्योता दे रही हैं। लोगों की मांग है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























