👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ के गांव लहडरा में गाली-गलौच व मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक की नाक की हड्डी तोड़ डाली। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर पहली कहासुनी हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान आरोपी ने लटूर के बेटे की नाक पर पंच मारकर हड्डी तोड़ दी। पीड़ित ने विनोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

































