हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट के बाजार बुरी तरह अतिक्रमण से घिरे हैं स कारण लम्बे-चौड़े मार्ग गली-मौहल्लों के रुप में सिकुड़ गए है और श्रद्धालु परेशानियों का शिकार हो रहे है।
मुरादाबाद मार्ग से बृजघाट उतरने वाले स्थान से ही श्रद्धालुओं का उत्पीड़न शुरु हो जाता है। बृजघाट के सभी मार्गों पर लठधारी गुंडे वाहन चालकों से 50 रुपए वसूलते हैं जबकि कोई सुविधा श्रद्धालुओं को नहीं दी जाती है। आरती स्थल से लेकर शिव चौक, मोक्षस्थल तथा मंदिर मार्गों पर दुकानदारों ने बुरी तरह अतिक्रमण कर रखा है। ठेले, खोमचे वालों ने अतिक्रमण को औऱ बढावा दिया है। बृजघाट के गंगा तट पर भी अतिक्रमण की बीमारी से अछूते नहीं है। जिधर भी देखों उधर अतिक्रमण ही अतिक्रमण है, यानि कि बृजघाट पर पचास प्रतिशत से भी अधिक आगे व्यापार सड़क पर चल रहा है।
बृजघाट के बाजारों में देखने को मिला कि यहां पर दुकान के आगे दुकान लगाने की प्रथा है फिर उसके बाद ठेले-खोमचे वाले खड़े है। ऐसा भी प्रतीत होता है कि व्यापारियों ने सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करके ठिकाने बना लिए है। श्रद्धालुओं की मांग है कि बृजघाट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। ताकि बृजघाट पूरी तरह धार्मिक नगरी के स्वरुप में नजर आए।
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509
























