
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रिश्वतखोरी के आरोप में जेल में बंद उद्यान विभाग हापुड़ के कर्मचारी आदेश गौतम जेल से बाहर आने को तड़प रहा है। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा था। आखिर किसकी शह पर उसने इतनी बड़ी रकम की मांग की? यह प्रश्न चिन्ह बना हुआ है। लोगों ने तो रिश्वतखोर आदेश गौतम की संपत्ति की जांच की मांग उठाई है।
मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने कुछ दिन पहले जिला उद्यान विभाग में डीआरपी पद पर तैनात संविदा कर्मी आदेश गौतम को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था। बताया जाता है कि वह दबाव बनाकर हेंकड़ी करके रिश्वत ऐंठता था और लोगों को खूब सताता था। एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को एंटी करप्शन न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिनों की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की टीम की रडार पर जिला उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी भी हैं। मामले में आदेश गौतम से पूछताछ की जा रही है।























