👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा में गांव के कुछ लोगों ने फराज के घर में घुसकर अभद्रता की और घर में रखे सामान को तोड़ डाला।
असौड़ा में फराज परिवार के साथ रहता है और किसी बात को लेकर गांव के ही सरफराज, शादाब, फराज व अतीस आदि फराज के घर आ धमके और परिवारजनों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ शुरु कर दी। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस जांच में जुटी है।




























