ठाकुर की लीला स्थलियों के दर्शन हेतु ब्रज का न्यौता










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : वृंदावन के कथा वाचक श्री श्याम बिहारी शरण जी महाराज ने बुधवार को हापुड़ में कहा कि विश्व भर में पैदा हो रही समस्याओं का समाधान श्रीमद्भागवत में ही निहित है। यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसके अध्ययन व अनुसरण मात्र  से विश्व में शांति हो सकती है और समाज व परिवार में वैभव प्राप्त होगा।

 संत प्रवर श्री श्याम बिहारी शरण जी महाराज हापुड़ के पापड़ वाली गली में स्थापित न्या शिव मंदिर में भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे थे। कथा का आयोजन समाज सेवियों द्वारा किया गया है, जो 22 सितम्बर तक चलेगी। कथा प्रारम्भ होने से पूर्व दिनेश अग्रवाल, राजेश वर्मा, अशोक तोमर पत्रकार, ओम प्रकाश शर्मा आदि भक्तों ने कथा वाचक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कथा वाचक ने रुकमणी मंगल का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि ठाकुर की लीलाएं समाज में सबकों साथ लेकर चलने की शिक्षा देती है। मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से महान बनता है। कर्म करना मानव का अधिकार है, परंतु फल की इच्छा रखना उसका अधिकार नहीं है.

कथा वाचक ने श्रद्धालुओं को ब्रज यात्रा का न्यौता दिया और कहा कि आप ब्रज आकर ठाकुर की लीला स्थलियों व दुर्लभ धरोहरों के दर्शन करें, जो आनंद ब्रज रज के स्पर्श में मिलेगा, वह अन्यत्र नहीं, ब्रज तो स्वर्ग है।







Related Posts

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

🔊 Listen to this गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की पानी की टंकी वाली गली में…

Read more

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
error: Content is protected !!