हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : साईकिल से यात्रा कर पांचवी कक्षा का एक छात्र शुक्रवार को जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी पहुंचा जहां उसका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह है कि 10 वर्षीय यह बच्चा आरव भारद्वाज 2500 किलोमीटर की साईकिल यात्रा पर निकला है जिसने मणिपुर से यात्रा शुरु की। आरव गढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होगा। यह यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही है जिसके जरिए आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद किया जा रहा है।
आरव के ब्रजघाट पहुंचने पर गंगा सभा आरती समिति द्वारा आरव व उनके साथ पिता डॉ अतुल भारद्वाज, मां स्वाति भारद्वाज, दादा आदि का माला व पटके पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आरव ने परिवार संग मां गंगा की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर गंगा सभा आरती समिति बृजघाट के संचालक पंडित कपिल नागर, विनय मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, सोनू गर्ग, योगेंद्र पहलवान, नितेश पंडित, कुलदीप भारद्वाज, विशाल शर्मा, मनोज तिवारी, मोहन केवट, केशव भट्ट जतिन शर्मा, गोपाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”
🔊 Listen to this “एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन” हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दिल्ली रोड निज़ामपुर बाईपास निकट एस ए इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार…
Read more






















