हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में हो रही है पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है. गंगा नगरी बृजघाट में ठेकेदार की दबंगई इस कदर है कि वह स्थानीय लोगों के बल पर वाहन पार्किंग के नाम पर एंट्री फीस वसूल रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि निर्धारित शुल्क से अधिक की पर्ची काटी जा रही है. मामले में बड़े भ्रष्टाचार के घोटाले की बू आ रही है. जिस प्रकार यह अवैध वसूली हो रही है उसे देखकर लगता है कि अधिकारियों की शह के बिना ऐसा होना असंभव है. हालांकि नगरपालिका के ईओ संजीवन राम यादव का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का ढिलमुल रवैया नजर आ रहा है.
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग बनी हुई हैं जिसके संचालन के लिए प्रतिवर्ष पालिका परिषद द्वारा टेंडर निकाला जाता है. इसके बाद ठेकेदार वाहन पार्किंग के नाम पर वाहनों की एंट्री फीस लेता है. ठेकेदार के कर्मी ब्रजघाट में आने वाले श्रद्धालुओं से एंट्री के समय ही पार्किंग शुल्क वसूल लेते हैं. ऐसे में अवैध वसूली का मामला लगातार गर्माता जा रहा है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. अधिकारियों का मौन रहना कई सवाल खड़े कर रहा है. जिस तरह के यहां के हालात बने हुए उसे देखकर लगता है कि मामले में बड़े स्तर पर शिष्टाचार हो रहा है. ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं ने मामले में जांच की मांग की है.

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























