हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन डॉ नीरज गोयल ( मैक्स हॉस्पिटल,दिल्ली ) एवं डॉ कपिल सिंहल (मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा ) ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्रों-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुतीकरण द्वारा किया गया। नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा दी गई अद्भुत प्रस्तुति ने सभी दर्शकों के मन को मोह लिया। इसके बाद कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा नाटक अलादीन की प्रस्तुति की गई जिसके अंतर्गत अलादीन के चिराग से निकले जिन्न ने सभी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। अलादीन का उसकी सेना के साथ भव्य आगमन देखकर दर्शकगण गदगद हो गये। हवा में उड़ता हुआ कालीन सभी के आश्चर्य का विषय बना हुआ था। विद्यार्थी अलादीन, जैस्मिन ,जाफर, अबू , यागो, जानी और सुल्तान आदि के अलग-अलग किरदारों में दिखाई दिए।
इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या रेशु गोयल ने समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना भी की और कहा कि विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को विश्वस्तरीय एजुकेशन देने के साथ ही साथ उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ब्रेनवेव्स का उद्देश्य विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास करना है तथा स्कूल इसी दिशा में प्रयासरत है। विद्यालय की डायरेक्टर तनु गोयल ने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया और कहा कि बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है और ब्रेनवेव्स अपनी यह ज़िम्मेदारी बखूबी निभा रहा है ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

































