हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को वर्ल्ड क्लास एजुकेशन दे रहा है। ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अब वह नया मुकाम हासिल करने जा रहा है। इसके लिए ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल और बंसल क्लासेस एक साथ आए हैं जिससे छात्रों को आठवीं कक्षा से ही कंपटीशन के लिए तैयार किया जा सके। इसके लिए ई हापुड़ न्यूज़ से बात करते हुए ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर वैभव गोयल ने बताया कि ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल ने बंसल क्लासेज के साथ कोलैबोरेशन किया है।
वहीं बंसल क्लासेज के वाइस प्रेसिडेंट ए के वर्मा ने बताया कि एनसीआर में उन्होंने ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल को ही आखिर क्यों चुना है?
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल और बंसल क्लासेस का एक साथ आना छात्रों के लिए वरदान साबित होगा जो अभिभावक बच्चों को तैयारी करने के लिए राजस्थान के कोटा भेजते थे अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। वह हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में ही छात्रों को इस सुविधा का लाभ दिला सकते हैं।


























