यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण संघ मैदान में










यूजीसी कानून के विरोध में ब्राह्मण संघ मैदान में

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व ब्राह्मण संघ उत्तर प्रदेश की जनपद हापुड़ शाखा के तत्तवावधान में रविवार को हापुड़ में नागरिकों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए लागू नियमों को तत्काल वापिस लेने की मांग की और कानून को छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर काला कानून बताया।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेशचंद शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सचिन गोयल, मामचंद, फिरोज, आबिद, आदि नगर पालिका परिषद हापुड़ में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हो गए और उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नागरिकों ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक पैदल मार्च किया। नागरिकों ने यूजीसी कानून को वापिस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी हापुड़ इला प्रकाश को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि यूजीसी कानून को तुरंत रद्द किया जाए और भारत वर्ष में लागू एससी/एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन शीघ्र किया जाए। संगठन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!