👁 0 views Views
ब्रह्मादेवी की छात्राओं ने बनाएं स्वादिष्ट व्यंजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मादेवी विद्यालय में शुक्रवार को नान फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रसोई के प्रति स्वावलम्बन का भाव जागृत करना था। छात्राओं ने ब्रेड पिज्जा तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
छात्राओं द्वारा तैयार स्वादिष्ठ व्यंजनों को परोसने का तरीका भी अनूठा था जिसे देखकर हर कोई प्रभावित हुआ। विद्यालय की संचालिका स्वाति गर्ग ने स्वयं व्यंजनों का स्टाल-स्टाल पर जाकर अवलोकर किया और छात्राओं का उत्सावर्धन किया। विद्यालय में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती भी मनाई गई।

Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

































