हापुड़ सीमन (ehapurnwes.com): तहसील हापुड़ में भवनों की खरीद-बेच के अनेक चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए हैं। बीपीएल राशन कार्ड धारकों ने गत 2 वर्षों में प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से करोड़ों – करोड़ों रुपए के काले धन का निवेश किया गया है। यह चौंकाने वाला तथ्य हापुड़ की एक सामाजिक संस्था द्वारा गुपचुप तरीके से कराए गए सर्वे से सामने आया है। अधिकांश यह प्रॉपर्टी रेलवे रोड व रेलवे रोड से जुड़ी पाश कॉलोनी, फ्रीगंज रोड से जुड़ी है। सामाजिक संस्था ने अपनी सर्वे रिपोर्ट केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, आयकर तथा प्रवर्तन निदेशालय को भेजी है। प्रॉपर्टी डीलरों के माध्यम से प्रॉपर्टी में काले धन का निवेश करने वाले चाय विक्रेता, भटूरे विक्रेता, फालूदा व आलू की टिक्की बेचने वाले, फल विक्रेता, कपड़े बेचने वाले, नमकीन व बर्फ तथा आइसक्रीम विक्रेता और मोबाइल की मरम्मत करने वाले शामिल है। इनमें कई तो बीपीएल राशन कार्ड धारक हैं। बता दें कि हापुड़ के रेलवे रोड इलाके में भूमि के दाम चार लाख रूपए गज तक पहुंच गए हैं।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































