
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा खिचरा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चोरी के शक में एक युवक ने 7 साल के बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बालक को बंद करने वाले युवक का आरोप है कि 7 साल का बालक दिन छिपते ही क्षेत्र में चोरी करता है जिससे वह लगातार परेशान है।
हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिसमें चोरी के शक में एक बालक को युवक ने बंद कर दिया। डीप फ्रीजर में घंटों तक युवक को बंद किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020

































