हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मौहल्ला भगवानपुरी के पास गुरुवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मौहल्ला शक्तिनगर का मोहित आज सुबह अपनी मां को नोएडा के लिए बस पर छोड़ने के लिए जा रहा था कि बदमाशों ने मोहित पर गोली चला दी। घायल मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























