हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : डीएम की सख्ती के बाद सिंभावली शुगर मिल प्रतिमाह किसानों को 50 करोड़ तथा ब्रजनाथ शुगर मिल किसानों को प्रति महीने 20 करोड़ का भुगतान करेगी। दोनों शुगर मिलों पर किसानों का करीब 200 करोड़ रुपए से अधिक बकाया है। किसानों के आंदोलन के बाद जिलाधिकारी ने मामले में सख़्ती बरती जिसके बाद दोनों शुगर मिल किसानों को प्रति महीने 70 करोड़ का भुगतान करेंगी जिनमें से सिंभावली शुगर मिल 50 करोड़ तथा बृजनाथपुर शुगर मिल 20 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी। लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509


























