हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित एक क्लीनिक के चिकित्सक से दिल्ली में लूट का मामला सामना आया है। लुटेरों ने दिल्ली के शाहदरा में डॉक्टर को उनके घर के कुछ कदमों की दूरी पर लूट लिया और जेब से दस हजार रुपए तथा मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
बता दें कि डॉ सतीश चंद्रा अपने परिवार के साथ दिल्ली के शाहदरा में स्थित जीटीबी एन्क्लेव के जनता फ्लैट्स में रहते थे। सोमवार की शाम वह पिलखुवा से बस के जरिए भोपुरा बॉर्डर पहुंचे। जहां घर जाने के लिए उन्होंने ईरिक्शा लिया। नंद नगरी बस स्टैंड के पास सतीश ईरिक्शा से उतरकर पैदल घर की ओर चल दिए। इसी दौरान उनके पीछे आए एक युवक ने चिकित्सक की गर्दन पकड़ ली और दूसरे संदिग्ध ने जेब में रखे दस हजार रुपए और मोबाइल निकाल लिया। दोनों बस स्टैंड की ओर भागे जहां उनका साथी ऑटो लेकर खड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



























