
पुस्तक एक्सचेंज व दान मेला 5 अप्रैल को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट (लक्ष्य ज्ञान के प्रसार का) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुस्तक एक्सचेंज व डोनेशन मेले का आयोजन किया जा रहा है। हापुड़ नगर में यह लक्ष्य द्वारा आयोजित पाँचवाँ पुस्तक मेला है जिसका उद्देश्य समाज में ज्ञान के प्रसार को बढ़ावा देना एवं विद्यार्थियों तथा अभिभावकों को पुस्तकें सुलभ कराना है।
यह मेला 5 अप्रैल 2026 रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आर्य समाज मंदिर हापुड़ में आयोजित किया जाएगा।
इस मेले में अभिभावक पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के माध्यम से पुस्तक एक्सचेंज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक व्यक्ति अपनी पुरानी उपयोगी पुस्तकें दान करके भी इस सामाजिक पहल में योगदान दे सकते है जिससे अन्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट का यह प्रयास न केवल शिक्षा को प्रोत्साहित करता है बल्कि समाज में सहयोग और सहभागिता की भावना को भी मजबूत बनाता है।
सभी अभिभावकों विद्यार्थियों एवं नागरिकों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस मेले में भाग लें और इस ज्ञानवर्धक अभियान का हिस्सा बनें।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

































