
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर से लापता ऑटो चालक 20 वर्षीय अमन का शव सोमवार की शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी के जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मौके से ऑटो भी बरामद हुआ है। क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
आपको बता दें कि गांव जखेड़ा रहमतपुर निवासी उदयपाल का 20 साल का बेटा अमन सोमवार को लापता हो गया। वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था जिसके बाद पिता उदयपाल ने सोमवार को सिंभावली थाने में अमन की गुमशुदगी की तहरीर दी थी। अमन गढ़ से हापुड़ मार्ग पर ऑटो चलाता था जो रविवार की सुबह घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के लुहारी गांव के जंगल में एक युवक का शव फंदे से लटका है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान अमन के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480



























