
शहीद हुए एसएसबी जवान का शव घर पहुंचा, गाव में राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार
हापुड़, सीमन /अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई निवासी एसएसबी जवान राजीव गिरी पुत्र राम गोपाल गिरी (35) वर्षीय का राजधानी, दिल्ली, प्रदेश में ड्यूटी के दौरान लीवर सोरायसिस की बीमारी से ग्रस्त हो गए।
25,वीं बटालियन पैरामिलिट्री एसएसबी में हवलदार के पद पर तैनात राजीव गिरी का पार्थिव शरीर रविवार शाम 3:30 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनका अंतिम संस्कार रविवार आज उनके पैतृक गांव में होगा।
दो माह से राजीव गिरी का इलाज मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में चल रहा था जो अपने पीछे पत्नी नीलम तीन भाई एक बहन दो लड़के एक लड़की को रोता बिलखते छोड़ गए।
शनिवार बीती रात्रि जैसे ही उनके निधन का दुखद समाचार घर पहुंचा, परिवार में शोक छा गया और हाहाकर मच गया।
रविवार दोपहर जवान का पार्थिव शरीर गांव फरीदपुर गोसाई पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों, परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भावुक माहौल में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।
शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े हैं। ग्रामीणों ने इस दिन को “गौरव और शोक” दोनों के रूप में मनाने की घोषणा की है।
अंतिम संस्कार स्थल पर कंपनी कमांडर सहित गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे हरकेश गिरी नरोत्तम गिरी पुष्पेंद्र सिंह बिट्टू गिरी नरेंद्र गिरी तुषार गिरी आनंद गिरि पूर्व प्रधान नरोत्तम सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























