
तालाब में डूबे नौ वर्षीय बालक का मिला शव
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में शुक्रवार को नहाते समय एक नौ वर्षीय बालक तालाब में गिर कर डूब गया जिसे काफी तलाशा तो उसका शव शनिवार को बरामद हुआ। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
गांव सलाई निवासी नोशेर ने बताया कि उसका गांव में मेडिकल स्टोर है। वह अपनी पत्नी शमा, प्रवीण व बच्चों रिहान, अरहान, आरिफ और पुत्री फेहा के साथ यहां रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 के आसपास वह अपने आठ साल के बेटे आरिफ के साथ गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। मस्जिद से बाहर निकलते समय बारिश शुरू हो गई जिसके बाद आरिफ कई दोस्तों के साथ बारिश में नहाने के लिए चला गया। तेज बारिश के चलते रास्ते पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। पानी में आरिफ व उसके दोस्त तैर रहे थे। तैरते हुए तालाब के पास पहुंच गया और तालाब में डूब गया। आरिफ को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो सभी ने आरिफ को तलाशना शुरू कर दिया जिसका शव शनिवार को बरामद हुआ। शव देख परिवार में मातम छाया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































