हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस को मृतक से एक आधार कार्ड मिला है जिसमें उसका नाम मोनू उर्फ त्रिलोक सिंह लिखा है जो कि दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
बता दें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार चार दोस्त दो बाइकों पर सवार होकर गढ़ में स्नान के लिए जा रहे थे जिनमें 30 वर्षीय मोनू भी शामिल था। मोनू का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मिला। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरु कर दिए हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333


























