पिछड़ा वर्ग को निकाय चुनाव आरक्षण जरूरी:भाजपा










पिछड़ा वर्ग को निकाय चुनाव आरक्षण जरूरी: भाजपा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने गुरूवार को हापुड में सपा नेता अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु साधन के रूप में देखती है। उन्होने निकाय चुनावों को लेकर सपा की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और तेजस्वी यादव से रिश्ते किसी से छुपे नहीं है। बिहार सरकार ने पिछडे़ वर्ग के हितों की अनदेखी करते हुए निकाय चुनाव बिना आरक्षण के करा दिये। तब खुद को राष्ट्रीय पार्टी का मुखिया कहने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुप क्यों थे ?
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति है। जबकि सपा नेता अखिलेश यादव की नीति अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों के विकास तक सीमित है। उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में किये गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश से समाजवादी पार्टी का षड़यंत्र विफल हो गया है। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि कहा कि भाजपा और भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गो के हितों की रक्षा के लिए कटिबध्द है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट का विरोध सपा का पिछड़ा वर्ग विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। इस अवसर पर जिला महामंत्री पुनीत गोयल, राज सुंदर तेवतिया, सुय॔श वशिष्ठ आदि उपस्थित थे।

GPS लगाएं गाड़ी चोरी होने से बचाएं: 8979003261







Related Posts

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

🔊 Listen to this जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशीहापुड, सीमन(ehapurnws.com):जिला पंचायत चुनाव के कार्यक्रम की अभी घोषणा नही हुई है परन्तु लोगो ने अभी…

Read more

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

🔊 Listen to this जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के मद्देजर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी से श्रद्धालुओं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

क्रिकेट में हुए विवाद में चार पकड़े

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन
error: Content is protected !!