👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद पिलखुवा के लिए नवम्बर माह में सम्भावित चुनाव में चेयरमैन व सभासद पद हेतु लोगों ने अपनी-अपनी जीत की सम्भावनाएं तलाशनी शुरु कर दी है और वे जनता के बीच जाकर जनसम्पर्क करने में जुटे है।
पिलखुवा की गांधी कालोनी के मंदिर में रविवार की सुबह यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें कालोनीवासियों ने भाग लिया और इसी बीच भाजपा नेता मनीष माहेश्वरी भी अपने समर्थकों के साथ जा पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित इस हवन में सभी ने आहुतियां डाली और विश्व में शांति कायम रने तथा देस में साम्प्रदायिक सौहार्द औऱ विश्व को पूरी तरह से कोरोना से मुक्ति दिलाने की मांग की।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























