कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु लगे बोर्ड, ड्रोन से की जा रही निगरानी












कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु लगे बोर्ड, ड्रोन से की जा रही निगरानी

हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह डटा हुआ है। कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस विभाग सेवा भाव के साथ लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर प्रभारी आशीष पुंडीर ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया हुआ है जिन्होंने जगह-जगह शिव भक्तों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड लगवाए हैं। वहीं ड्रोन की मदद से निगरानी भी की जा रही है जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बड़ी संख्या में शिव भक्त शिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा के मद्देनजर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं जिनपर लिखा है: कावड़ मार्ग सिर्फ शिव भक्तों के लिए, आगे शिव मंदिर में श्रद्धालु है कृपया धीरे चलें, आप सीसीटीवी की निगरानी में है आदि साइन बोर्ड जगह-जगह लगवाए गए हैं। कांवड़ मोबाइल वाहन भी मुस्तैद है। चप्पे-चप्पे पर निगाह रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है। ड्रोन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी पूरी तरह एक्टिव हैं।

सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!