हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरूरपुर में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें कुछ लोग हाथों में डंडे और धारदार हथियार के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
आपको बता दें कि सोमवार को जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरूरपुर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जहां दो पक्षों में संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर जांच में जुट गई। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनका उपचार चल रहा है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749





























