रक्तदान से लोगों को नया जीवन मिलता है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर के बहादुर सिंह मेमोरिअल देव नन्दिनी अस्पताल, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान कैम्प का उद्घाटन नगरपालिका गढ़मुक्तेश्वर के भूतपूर्व चेयरमैन सोना सिंह व खाजन सिंह मूढे वाले ने किया।अतिथियों का स्वागत देव नन्दनी हॉस्पिटल, हापुड़ के चेयरमैन डा. श्याम कुमार ने किया।
गढ़मुक्तेश्वर एवं आस-पास के क्षेत्रो से रक्तदाताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़ कर हिसा लिया।
देव नंदिनी हॉस्पिटल के चेयरमैन डा० श्याम कुमार तथा वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डा० शिव कुमार ने नागरिको से अपील की कि अनायास दुर्घटना या बीमारी का शिकार हममें से कोई भी हो सकता है। आज हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक है, जो केवल अपनी नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचते हैं तो क्यों नहीं हम रक्तदान के पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें और लोगों को जीवनदान दें।
रक्तदान स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नई रक्त कोशिकाओं की बहुत बड़ी भूमिका होती है। नियमित रूप से रक्तदान करने के बाद आपके शरीर में जो नया खून बनता है वह स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है । इसलिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान कैम्प में डा० विनीत, डा० सरेश, डा० विवेचना शर्मा, श्रीमती कुसुम सिरोही, कुमारी बाला सर्वश्री अतुल गौतम, अवधेश, मोहित, एस० जी० शर्मा आदि उपस्थित रहे |
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586






























