👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के उपलक्ष्य में मास यूथ क्लब ने देवनंदिनी अस्पताल में मौजूद ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जहां लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मास यूथ क्लब के फाउंडर मेंबर तथा पूर्व चेयरमैन डॉ अकील मलिक ने बताया कि ब्लड डोनेट करने से जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है, रक्तदान ही महादान है. कैंप में डॉक्टर शिवकुमार, फुरकान अहमद, जुनैद मलिक, नवाब मंसूर आदि उपस्थित रहे.






























