👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को जनपद हापुड़ में जगह-जगह रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में आयोजित रक्तदान शिविरों में कार्यकर्ताओं ने पहले पंजीकरण कराया। रक्तदाताओं के पंजीकरण के बाद उनके स्वास्थ्य का चिकित्सकों ने परीक्षण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में रक्तदान की होड़ देखी गई।


























