गेट लगाकर रास्ते में किया अवरोध खड़ा
हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):हापुड के मौहल्ला न्यू शिवपुरी में वैष्णो देवी हरमिलाप देवी मंदिर के सामने पहली गली में बिना प्रशासन की अनुमति के लोहे का गेट लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा है, गली का प्रयोग अवैध रूप से कार पार्किंग के रुप में लोग कर रहे हैं। यह गेट 2017 में भी लगाया गया था परन्तु लोगों के विरोध पर गेट को 24 घंटे आवागमन के लिए खुला रखने पर सहमति बनी थी।जिन 6लोगों की कारे गली में खडी होती है उन्हे गेट की चाबिया दे रखी है। उस समय जिलाधीश को मौहल्ले के लोगो ने शिकायत की थी। प्रशासन की टीम ने गेट खुलवा दिया था। गत 6 वर्षो से गेट खुला था। अब कुछ समय से पुन गेट ताला लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर रखा है इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गयी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में































