👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश ने राज्य के समस्त जनपदों (जनपद गोंडा की क्षेत्र पंचायत मुजेहना को छोड़कर) में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पदों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के लिए आठ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से 10 बजे तक मतदान होगा। मतों की गणना 10 जुलाई को अपराह्न तीन बजे से शुरु होगी। मतों की गणना पूरी होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

































