हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चार ब्लाकों में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को शपथ दिलाई गई।
हापुड़ ब्लाक की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ममता तेवतिया को उपजिला मैजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश ने शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों को दो पाली में शपथ दिलाई गई।
धौलाना ब्लाक के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख निशांत सिसौदिया को उपजिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने शपथ दिलाई और फिर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
गढ़मुक्तेश्वर ब्लाक की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख कृष्णा को एस.डी.एम. अरविंद द्विवेदी ने शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
सिम्भावली ब्लाक की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख शिवानी यादव को जिला विकास अधिकारी संजय कुमार ने शपथ दिलाई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
शपथ ग्रहण समारोहों में कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन किया गया। तथा नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई

































