
छात्रों को वितरित किए काले जूते
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षा भारती द्वारा संचालित ग्राम विकास के लिए श्रमिक वर्ग के बच्चों में शिक्षा का बीजारोपण भाव अंकुरित करने के निमित्त गोयना ग्राम में चलाए जाने वाले संस्कार केन्द्र के बच्चों को पूर्व में सुशील माहेश्वरी एवं मनीषा रानी माहेश्वरी कानपुर वाले द्वारा काले जूते भेंट किए गए थे। शीत कल प्रारम्भ होने पर इनका वितरण मधु माहेश्वरी के हाथों कराया गया।
इस अवसर पर मधु माहेश्वरी द्वारा अपने संबोधन से बच्चों को शिक्षा में रुचि जागृत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस कार्य में विशाखा गोयल कबाड़ी ने सहयोग किया। विशाखा गोयल कबाड़ी ने बताया कि नियमित विद्यालय आने, योग करने एवं पढ़ने से बच्चे अच्छे बन सकते हैं। उन्होंने सुशील माहेश्वरी, मनीषा रानी माहेश्वरी एवं मधु माहेश्वरी का आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में केंद्र इंचार्ज रविन्द्री, चिंकी एवं चीनू भी उपस्थित रही।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































