हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में किसान भगवान गौतम बुद्ध के प्रसाद से मशहूर दो हजार वर्ष पुराने काले नमक चावल की खेती कर अपनी आय बढ़ाने के लिये अग्रसर हो रहे है। जनपद हापुड़ के गांव बाबूगढ़ में किसान सुधाकर कश्यप ने काले नमक चावल की खेती शुरू की है. इस तरह के चावल की खेती जनपद में पहली बार की जा रही है जिसकी लागत अन्य चावलों की तरह है लेकिन अन्य चावलों के मुक़ाबले इस चावल की माँग देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी है. इसका छिलका एवं भूसी काले रंग की होती है. इसलिये इसका नाम काला नमक चावल होता है.
वहीं पहली बार किसान द्वारा इस चावल की खेती किये जाने पर जिले के कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिकों ने किसान के खेत पर पहुँचकर खाद और पानी की सही मात्रा के बारे में किसान को जागरूक किया। किसान का कहना है कि वह इस खेती को लेकर काफ़ी उत्साहित है.





























