#IncomeTax #ED
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में कालेधन के प्रोपर्टी में निवेश बढ़ने के साथ ही प्रोपर्टी के दाम रोजाना उछाला खा रहे है। हापुड़ की पाश कालोनी श्रीनगर के मुख्य मार्ग पर भूमि के दाम एक लाख रुपए से सवा लाख रुपए प्रति गज के दाम सुनने में आ रहे है। हाल ही में श्रीनगर के मुख्य मार्ग पर करीब पांच दशक पुराना स्कूल था जिसका क्षेत्रफल करीब 600 वर्ग गज है। इसका सौदा बिचौलियों की मार्फत किसी व्यक्ति को 6 करोड़ रुपए में हुआ बताया जा रहा है। स्कूल परिसर का मलवा बेच दिया गया है। स्कूल तुढ़ाई शुरु हो गई है।
सूत्र बताते है कि स्कूल परिसर के सौदे की जानकारी जैसे ही अन्य धन कुबेरों को लगी तो उन्होंने सवा लाख रुपए गज के दाम लगा दिए। एक सप्ताह मे ही 25 हजार प्रतिगज का उछाला आ गया, यानि कि खरीददार यदि सौदा बेचता है, तो उसे डेढ़ करोड़ का फायदा होगा। यह सब कालेधन का कमाल है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038

































