👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में प्रशासन कितनी भी सख्ती कर ले. ठेके पर मौजूद कर्मी और संचालक मानने को तैयार नहीं है जो कि नियमों को ताक पर रखकर शराब बेच रहे हैं. शराब की ब्लैक मार्केटिंग कर रहे हैं. ताजी तस्वीर हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के पास की है जहां ठेका बंद होने के बाद अवैध रूप से शराब बेची जा रही है. शराब को तय कीमत से अधिक दामों पर बेचा जा रहा है. ठेका बंद होने के बाद जरा सा शटर उठाकर शराब बेचने का यह धंधा काफ़ी दिनों से चल रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
































