
भाकियू अ की नुक्कड सभा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की शनिवार को एक नुक्कड़ सभा जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गांव झडीना व ग्राम लोदीपुर में आयोजित की गई।दोनों सभाओं में 10 अक्टूबर-2025 को सिंभावली समिति महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया और कोऑपरेटिव सोसाइटी झडीना में DAP की गाड़ी पहुंचवाई क्योंकि यह समय आलू बुवाई का चल रहा है सोसाइटी में डाई यूरिया मिलना चाहिए, हर किसान को हर सोसाइटी में डाई यूरिया मिलना चाहिए, अगर नहीं मिलती है तो खाद्य अधिकारियों को भी घेराव किया जाएगा। साथ में मुकेश त्यागी, भूपेंद्र त्यागी, महेश गुर्जर, मा० गंगादास, जयकरण सिंह, सदन सिंह, शीशपाल, भाग सिंह, कंछिद, लोमेश, ओपी भाटी अनिल हूण, जितेंद्र नागर, कालू प्रधान, सुमित तंवर, रविन्द्र आदि थे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

































